Ghazipur
शिक्षक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर जिला अधिकारी की बैठक
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
आज दिनांक 06.10.2026 को 01 बजे रायफल क्लब में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की उपस्थिती में वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन 2026 की तैयारी के सम्बन्ध में समस्त प्रभारी अधिकारी संग बैठक कर समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी प्रभारी अधिकारी को समस्त कार्यवाही आयोग के निर्देशों के अनुरूप ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे आपस में समन्वय स्थापित कर संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन कर लें। यह भी निर्देश दिये गये कि निरन्तर भ्रमणशील रहकर मतदाताओं कों प्रभावित करने वाले कारकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। बूथों पर नियुक्त मतदान कार्मिकों की व्यवस्था हेतु सभी उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। मतदेय स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, बूथों के निर्माण हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी तथा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिये गयें कि आगामी विधान सभा निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत सम्बन्धित विभाग से समन्व्य कर शत् प्रतिशत बूथों पर आवश्यक मूल भूत व्यवस्था सुनिश्चित करायें। बैठक में समस्त संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 गाज़ीपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,…
पूरी खबर पढ़ें →आज दिनांक 07.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर आज दिनांक 06.10.2026 को 01 बजे रायफल…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर आज दिनांक 06.10.2026 को 01 बजे रायफल…
पूरी खबर पढ़ें →