Ghazipur
ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों से गूंजा गाजीपुर
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिजवी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060
ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों से गूंजा गाजीपुर
कांग्रेसियों ने सरजू पांडेय पार्क से डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च, फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
गाजीपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गाजीपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सरजू पांडेय पार्क से एकजुट होकर जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” समेत विभिन्न नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं तथा ज्ञापन सौंपने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे।
प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता शंटू जैदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अपनी मांगें शासन तक पहुंचा रही है।
गाजीपुर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और पुतला दहन को लेकर जिला मुख्यालय का माहौल राजनीतिक रूप से गरमाया रहा। अजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र का बचाना है तो ज्ञानेश कुमार को हटाना होगा वही संतु जैदी ने भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए हम अपने नेता राहुल गांधी के निर्देशों पर आंदोलन करने को तैयार है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
आज दिनांक 07.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर आज दिनांक 06.10.2026 को 01 बजे रायफल…

पूरी खबर पढ़ें →