BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
जबलपुर

भारत के एटम बम की संख्‍या बढ़कर अब कितनी, ये डिफेंस रिपोर्ट बढ़ा देगी मुनीर की सांसें

06 Oct 2026, 12:47 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारत के एटम बम की संख्‍या बढ़कर अब कितनी, ये डिफेंस रिपोर्ट बढ़ा देगी मुनीर की सांसें - जबलपुर, मध्यप्रदेश

भारत के एटम बम की संख्‍या बढ़कर अब कितनी, ये डिफेंस रिपोर्ट बढ़ा देगी मुनीर की सांसें

भारत की न्यूक्लियर ताकत को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने दुश्मनों की नींद उड़ा दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास लगभग 190 एटम बम और खतरनाक अग्नि मिसाइलें मौजूद हैं. जमीन, हवा और समंदर तीनों मोर्चों पर तैयार इस न्यूक्लियर ट्रायड और अचूक तकनीक ने चीन और पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी है.

भाई, इस वक्त डिफेंस वर्ल्ड से जो खबर बाहर आई है, उसे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ने तय हैं. मामला एकदम भौकाल टाइट करने वाला है, क्योंकि बुलेटिन ऑफ द एटम साइंटिस्ट्स (BAS) की ताजा रिपोर्ट ने भारत की न्यूक्लियर पावर का ऐसा जलवा दिखाया है कि जिससे पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की रातों की नींद उड़ जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के तरकश में अब लगभग 190 एटम बम जुड़ चुके हैं. भाई, बात सिर्फ हथियारों की नहीं है बल्कि उन्हें दुश्‍मन की छाती पर सटीक और गहरे तक दागने वाले सिस्‍टम की भी है. भारत ने जमीन, हवा और समंदर तीनों मोर्चों पर ऐसा न्यूक्लियर ट्रायड तैयार कर लिया है, जिसके आगे दुनिया के बड़े-बड़े धुरंधर पानी मांगते नजर आएंगे.

सोचिए जरा, एक तरफ जहां भारत दुनिया के सामने अपनी मिलिट्री ताकत और रणनीतिक नीतियों को लेकर पूरी तरह खामोश रहता है और अपनी कैपेबिलिटीज पर पर्दा डाल कर रखता है, वहीं अंदर ही अंदर देश का डिफेंस सिस्टम ऐसे खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है कि चीन और पाकिस्तान दोनों के पसीने छूट रहे हैं. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत के पास पृथ्वी से लेकर खतरनाक अग्नि सीरीज की मिसाइलें मौजूद हैं. और बात अगर ‘अग्नि-5’ की की जाए, तो भाई, इसकी मारक क्षमता इतनी जबरदस्त है कि यह पाकिस्तान, चीन, मिडिल ईस्ट, सेंट्रल एशिया और यूरोप तक के बड़े हिस्से को अपनी रेंज में समेट लेती है. यानी भारत में बैठकर ही दुनिया के किसी भी कोने पर नजर रखी जा सकती है और वो भी बॉर्डर से दूर देश के सुरक्षित अंदरूनी हिस्सों से.
Agni-V से हजारों किलोमीटर तक पहुंच

रिपोर्ट के अनुसार भारत की रणनीतिक मिसाइल ताकत का प्रमुख हिस्सा अग्नि सीरीज है. छह परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल सिस्‍टम को ऑपरेशनल बताया गया है. इनमें पृथ्‍वी-II, अग्नि-I, अग्नि-II, अग्नि-III, अग्नि-IV और अग्नि-V शामिल हैं. अग्नि-I की मारक क्षमता करीब 700 किलोमीटर है. अग्नि-II 2,000 किलोमीटर से ज्यादा, अग्नि-III 3,200 किलोमीटर से ज्यादा और अग्नि-IV 3,500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पहुंच सकती है. अग्नि-V की रेंज 6,000 किलोमीटर से कम बताई गई है. अग्नि-V की लंबी दूरी भारत को इसे सीमा से काफी अंदर तैनात करने की क्षमता देती है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू; 2 हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील
जबलपुर05 Oct

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू; 2 हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू; 2 हजार कार्यकर्ता…

पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली जिला पुलिस को तीनों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतों की जांच क्राइम ब्
महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के खिलाफ CJP ने खोला मोर्चा, ACP विवेक भगत पर कार्रवाई की मांग
जबलपुर05 Oct

महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के खिलाफ CJP ने खोला मोर्चा, ACP विवेक भगत पर कार्रवाई की मांग

महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के खिलाफ CJP ने खोला मोर्चा, ACP विवेक भगत पर कार्रवाई की मांग कॉकरोच…

पूरी खबर पढ़ें →
अनंत सिंह और नीरज कुमार की लड़ाई में निशांत कुमार ने चुना अपना पक्ष, जानिए किसका देंगे साथ
जबलपुर05 Oct

अनंत सिंह और नीरज कुमार की लड़ाई में निशांत कुमार ने चुना अपना पक्ष, जानिए किसका देंगे साथ

अनंत सिंह और नीरज कुमार की लड़ाई में निशांत कुमार ने चुना अपना पक्ष, जानिए किसका देंगे साथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!