अनंत सिंह और नीरज कुमार की लड़ाई में निशांत कुमार ने चुना अपना पक्ष, जानिए किसका देंगे साथ

अनंत सिंह और नीरज कुमार की लड़ाई में निशांत कुमार ने चुना अपना पक्ष, जानिए किसका देंगे साथ
Bihar MLC Election: बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले जेडीयू के भीतर चल रही खींचतान के बीच निशांत कुमार ने नीरज कुमार का खुलकर समर्थन किया है. पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान निशांत कुमार ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से नीरज कुमार के पक्ष में प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की.
अनंत सिंह और नीरज के विवाद में निशांत ने चुना नीरज का पक्ष
जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद के बीच निशांत कुमार का नीरज के समर्थन में सामने आना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है. उन्होंने अपने कदम से साफ कर दिया कि वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के साथ खड़े हैं.
निशांत ने केवल पार्टी कार्यालय में बैठक कर समर्थन नहीं जताया, बल्कि सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी मतदाताओं से नीरज कुमार को वोट देने की अपील की.
निशांत ने नीरज कुमार के पुराने जुड़ाव और अनुभव का किया जिक्र
बैठक के बाद एक्स पर अपने संदेश में निशांत कुमार ने नीरज कुमार के राजनीतिक सफर का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि नीरज समता काल से पार्टी से जुड़े रहे हैं और पिछले तीन कार्यकाल से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
निशांत ने उन्हें समाजवादी विचारधारा से जुड़ा नेता बताते हुए बिहार की विकास यात्रा का अहम सहयोगी भी कहा. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में नीरज कुमार को प्रथम वरीयता का वोट देकर फिर से विधान परिषद भेजें.
अनंत सिंह की नाराजगी पर निशांत ने नहीं दिया जवाब
निशांत कुमार के सामने जब अनंत सिंह की नाराजगी का सवाल उठा, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. वह मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए.
निशांत कुमार के समर्थन के बाद नीरज कुमार भी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि सोमवार को उनका नामांकन ऐतिहासिक होगा और इससे सब कुछ साफ हो जाएगा.
नीरज कुमार ने कहा कि वह नीतीश कुमार के सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं और उन्हें नीतीश कुमार तथा निशांत कुमार का पूरा समर्थन प्राप्त है. उनके इस बयान में भी पार्टी के समर्थन को लेकर भरोसा दिखाई दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नीरज बोले- पार्टी बड़ी है, किसी की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता
अनंत सिंह की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि किसी के नाराज होने से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पार्टी सबसे बड़ी होती है. जब उनसे अनंत सिंह के साथ सुलह की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इन बातों में नहीं पड़ते.
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






