BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

सपा का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल

04 Oct 2026, 10:35 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सपा का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
9140875030

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के द्वारा रची जा रही वोट काटने की साजिश का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी गाजीपुर ने आज दिनांक 4 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से लंका होते हुए सरजू पांडे पार्क तक पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
पदयात्रा के पुर्व पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानियां के विधायक माननीय ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है तो गरीब और आम आवाम जिंदा है।जिस दिन देश से लोकतंत्र खत्म हो जायेगा गरीब पूंजीपतियों और उनके आकाओं का गुलाम बनकर रह जायेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र के लिए कलंक बताते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार गरीब आवाम के सपनों को रौंदने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जब इस देश के लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हक और अधिकार पर आंच आयी है तथा किसी तानाशाह ने सर उठाया है समाजवादियों ने अपने संघर्ष की बदौलत तानाशाही ताकतों का फन कुचलने और आम जनता के हक और अधिकार की रक्षा करने का काम किया है।
इस मौके पर सरजू पांडे पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान के माध्यम से मत देने का अधिकार दिया था जनता को उस अधिकार से वंचित करने की मोदी सरकार एवं चुनाव आयोग नापाक साजिश रच रही है। चुनाव आयोग एस आई आर और एस ए आर की प्रक्रिया अपनाकर वोट काटने की साज़िश कर रही है।
समाजवादी पार्टी मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त की इस नापाक साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े। इस देश के लोकतंत्र, संविधान और संविधान द्वारा मिले हक एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि जनता मोदी सरकार और ज्ञानेश जी के खिलाफ आक्रोशित हैं , जनता के मन में इनके खिलाफ गुस्सा है। जिसकी वजह से देश क्रान्ति के मुहाने पर है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जनता की अदालत में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा बौखला गयी है। वह झूठ,फरेब,छल कपट के रास्ते पर चलकर सत्ता हासिल करना चाहती है। नौजवान उनकी इस नापाक हरकत और कभी पकौड़ा बेचने और कभी ई रिक्शा चलाने के इन नेताओं के बयान के चलते इनके खिलाफ बौखलाया हुआ है। नौजवानों का अपमान जितना इस सरकार के कार्यकाल में हुआ है उतना किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव,डॉ नन्हकू यादव,गोरख यादव , राजकुमार पाण्डेय, संतोष यादव,आमिर अली,अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा , अशोक कुमार बिन्द, परशुराम बिंद, सत्येन्द्र यादव सत्या,मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान,जै हिंद यादव, योगेन्द्र राय,राजेन्द्र यादव, सुशील जायसवाल,सूरज राम बागी, दिनेश यादव,सुजीत कुमार यादव, पुनीता सिंह खुश्बू,कमलेश यादव,विजय बहादुर यादव, अनिल यादव,तहसीन अहमद, गोविंद यादव, अवधेश यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,शौर्या सिंह, तौकीर खां, डॉ समीर सिंह,रीता विश्वकर्मा,कंचन रावत, रीना यादव, धन्नो यादव जयराम भारती,रामधीरज शास्त्री, संतोष यादव, जमुना यादव, जयराम भारती, डॉ शिव प्रताप यादव, मार्कंडेय यादव,अरविंद कुमार यादव,चंदन यादव, राजेश यादव,मनीश्वर,सदानंद यादव, सुभाष यादव,सोनू खां,रियाज अंसारी, राहुल निषाद,लल्लन राम, अशोक कुमार यादव,सुग्गु यादव,आदि मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
Ghazipur01 Nov

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
Ghazipur01 Nov

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghazipur01 Nov

यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक
Ghazipur01 Nov

जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक

विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!