सैदपुर पुलिस ने बरामद की शराब की बड़ी खेप

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
थाना सैदपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद चार पहिया वाहन , 204 बोतल (750 ML) व 264 बोतल (375 ML) कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व 01 अदद मोबाइल फोन बरामद ।*
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01/02.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उ0नि0 प्रताप नारायण यादव व उ0नि0 शिवमणि सेन मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्रदान की गई कि ग्राम परमानन्दपुर के काली माता मन्दिर के पास कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर एक कार में लाद रहे हैं, जो तस्करी हेतु बिहार जाने वाली हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वाट टीम प्रभारी मय टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी की गई। पुलिस टीम को आता देख कार में शराब लाद रहे व्यक्तियों में से दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, जबकि 01 नफर अभियुक्त रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह को कार में शराब लादते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से सफेद रंग की कार से कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा एक अदद एन्ड्राईड मोबाइल फोन बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 335/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –*
1. रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष
*अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 335/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर
*बरामदगी –*
1. 204 अदद अवैध अंग्रेजी शराब बोतल मात्रा 750 एम0 एल0
2. 264 अदद अवैध अंग्रेजी शराब बोतल मात्रा 375 एम0 एल0
3. एक अदद ओप्पो सफेद मोबाइल सेल फोन
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर व0उ0नि0 प्रताप नारायण मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर. उ0नि0 शिवमणि सेन मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर. एंटी कैटल टीम प्रभारी उ0नि0 शिवमणि त्रिपाठी मय टीम जनपद गाजीपुर
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






