समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा की मांग

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा ने की प्रेस वार्ता
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए तथा आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
सपा अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा ने अपना विरोध दर्ज कराया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए।
सपा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है और चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा कायम रहना जरूरी है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी आगे भी अपना विरोध और जनजागरूकता अभियान जारी रखेगी। कल कल गाजीपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से हर विधानसभा में एक कार्यकर्ता मीटिंग रखी गई है उसके बाद 4 तारीख को यानी 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान चला कर उनके इस्तीफे कि मांग करेंगे और
जिलाधिकारी महोदय द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






