Bareilly
बहेड़ी तहसील में गांधी जयंती का हुआ कार्यक्रम स्कूल की छात्राओं ने नाटक कार्यक्रम से दिया विकसित भारत का संदेश
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बरेली संवादाता यूनुस अंसारी
#बरेली की बहेड़ी तहसील में गांधी जयंती पर हुआ कार्यक्रम, एम जी एम की छात्राओं ने नाटक से दिया विकसित भारत का संदेश
बहेड़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को तहसील बहेड़ी स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के विचारों, अंत्योदय, स्वराज और स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एमजीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं गुलसिफा, काजल, शिवानी, आरती, शगुन, सिमरन, अर्चना, रिया और वर्षा ने 'विकसित भारत संकल्प 2047 की यात्रा' थीम पर आधारित नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, सामाजिक जागरूकता और देश के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार (न्यायिक) संजय कुमार तथा नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह एवं सतवीर सिंह ने नाटक में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर तहसील के समस्त राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, अमीन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
एमजीएम इंटर कॉलेज की शिक्षक अपर्णा शर्मा एवं विशाल कुमार के मार्गदर्शन में छात्राओं ने नाटक की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी स्काउट-गाइड की परीक्षा में छाया जोश! 51 प्रतिभागियों…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर थाना सैदपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अंतर्राज्यीय…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर आज गाजीपुर में एक प्रेस वार्ता करके…
पूरी खबर पढ़ें →
शुभम अवस्थी रिपोर्टर *महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
2 किलो 650 ग्राम सोने के आभूषण लेकर तीन चेकिंग पार करते हुए नेपाल में प्रवेश! 😳 भारत…
पूरी खबर पढ़ें →