🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | पलिया
बालदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया नमन, शिक्षक-स्टाफ एवं प्रबंधन रहा मौजूद
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी।
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बालदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज, पलिया में धूमधाम एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेश को याद किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गांधी जी के विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डोरीलाल भार्गव जी सहित विद्यालय के प्रबंधक श्री गोविंद गर्ग सर तथा समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से गांधी जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
संवाददाता — विनय कुमार, BB INDIA NEWS, लखीमपुर खीरी