BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Bareilly

बरेली:थाना बहेड़ी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल

29 Sep 2026, 09:11 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरेली:थाना बहेड़ी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल - BAREILLY, उत्तर प्रदेश

संवादाता यूनुस अंसारी

बरेली। बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरारीलाल (28) पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम खिरनी, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवम कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरनी स्थित शर्मा जी के बाग के पास ईख के खेत में एक व्यक्ति कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से 25 लीटर कच्ची शराब के अलावा दो गैस चूल्हे, पाइप लगी छोटी पतीली, बड़ी पतीली, प्लास्टिक की बाल्टी, कटी हुई प्लास्टिक की बोतल, लाल रंग का ड्रम, गैस सिलेंडर और प्लास्टिक की कैन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने कच्ची शराब बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बरेली जिलाअधिकारी अभिनाश सिंह ने फीनिक्स मॉल PVR सिनेमा पर ठोका दो हजार रुपए जुर्माना
Bareilly29 Sep

बरेली जिलाअधिकारी अभिनाश सिंह ने फीनिक्स मॉल PVR सिनेमा पर ठोका दो हजार रुपए जुर्माना

बरेली!बड़ी ख़बर, फीनिक्स मॉल के PVR सिनेमा में बच्ची को बिस्किट-कुरकुरे ले जाने से रोका, डीएम अविनाश सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
*कालेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज*
Bareilly29 Sep

*कालेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज*

देवरनियां पुलिस ने कॉलेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय
Ghazipur28 Sep

देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
सुबह से बस यूनियन का धरना-प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन की पहल पर उठे सवाल ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के खिलाफ आंदोलन तेज; कल सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो RTO कार्यालय में कागजात
एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ
Ghazipur28 Sep

एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!