देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ
देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय
गाजीपुर। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर छावनी लाइन पर पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि कांग्रेस अपने गिरते हुए जनाधार और करारी हार के चलते देश की जनता को गुमराह करने के लिए भ्रम फैला रही है। कांग्रेस देश के संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर अराजकता फैला रही है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संविधान में चुनाव आयोग का गठन किया गया है। उन्होने कहा कि पहले कांग्रेस के समय केवल प्रधानमंत्री के इशारे पर चुनाव आयुक्त की नियुक्ति होती थी। जबसे मोदी सरकार आयी है तबसे चुनाव आयोग की नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जज के सलाह पर चयन होता है। जैसे-जैसे चुनाव कांग्रेस हार रही है तब न्यायापालिका, सेना, मीडिया पर सवाल खड़ा कर रही है। नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक मर्यादा का भी कांग्रेस पालन नहीं कर रही है। उन्होने बताया कि फार्म 6 के प्रारुप में कोई बदलाव नही किया गया है। एसआईआर का निर्णय सर्वसम्मति से हुआ है। कांग्रेस ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रही है लेकिन ईवीएम के द्वारा कराये गये चुनाव में कई प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है और कई सांसद विधायक चुने गये हैं। इस इलेक्ट्रानिक युग में 150 करोड़ वाले भारत देश में बैलेट से चुनाव कराना खर्चिला और अव्यवस्था फैलाने वाला होगा। कांग्रेस ने राफेल के सौदे में चौकीदार चोर का नारा लगाया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस सौदे को क्लीन चीट दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर फार्म-6 आदि मुद्दों पर निर्णय सुनाया है। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए दूरदराज क्षेत्रों, मजदूरों और बेघर नागरिकों तक पहुंचने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
कांग्रेस को न्यायपालिका पर विश्वास नही है। कांग्रेस सेना के अपमान के साथ-साथ विदेशों में जाकर देश के न्यायपालिका को बदनाम करते हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






