BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kheri

सुबह से बस यूनियन का धरना-प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन की पहल पर उठे सवाल ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के खिलाफ आंदोलन तेज; कल सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो RTO कार्यालय में कागजात

28 Sep 2026, 07:21 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुबह से बस यूनियन का धरना-प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन की पहल पर उठे सवाल ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के खिलाफ आंदोलन तेज; कल सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो RTO कार्यालय में कागजात - KHERI, उत्तर प्रदेश

🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | पलिया

सुबह से बस यूनियन का धरना-प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन की पहल पर उठे सवाल

ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के खिलाफ आंदोलन तेज; कल सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो RTO कार्यालय में कागजात सौंपने की चेतावनी

पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के संचालन को लेकर पलिया बस यूनियन का धरना-प्रदर्शन सुबह से जारी है। बड़ी संख्या में बस संचालक और चालक धरना स्थल पर मौजूद हैं। यूनियन अपनी मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रही है।

प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रशासन की ओर से समाधान के लिए प्रभावी पहल दिखाई न देने को लेकर यूनियन और मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

🔴 बड़ी घटना हुई तो जिम्मेदारी किसकी?

धरना स्थल पर भीड़ और वाहनों की मौजूदगी के बीच प्रदर्शन लंबे समय तक जारी रहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों का सवाल है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में कोई अप्रिय घटना या बड़ी दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

यूनियन की मांग है कि पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर बातचीत करे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने की पहल करे।

🔴 कल सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम

बस यूनियन ने चेतावनी दी है कि कल सुबह 10:00 बजे तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो RTO कार्यालय में बसों के कागजात सौंप दिए जाएंगे। यूनियन ने इसके बाद अगले माह से बसों का टैक्स जमा नहीं करने की भी चेतावनी दी है।

🔴 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

यूनियन की ओर से 28 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। यूनियन का आरोप है कि ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों से संबंधित उनकी शिकायतों के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

अब निगाहें पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग की अगली कार्रवाई पर हैं।

BB INDIA NEWS
संवाददाता — विनय कुमार, लखीमपुर खीरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।
Kanpur Nagar28 Sep

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत
Ghazipur28 Sep

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से छीनी चैन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार पटिहन में हुई वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — दो कथित स्नैचर और माल खरीदने का आरोपी पकड़ा
बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत
Bareilly28 Sep

बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत

संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!