BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

28 Sep 2026, 12:10 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह 7बजे के आस – पास एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है l कि यह मगरमच्छ रेलवे लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह 7 बजे मगरमच्छ के मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक भी कोई प्रशासनिक अधिकारी या वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।
देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिसर जयशंकर प्रसाद वर्मा को दूरभाष पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए और विभागीय टीम को मौके के लिए रवाना किया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से यहां मगरमच्छ देखा गया है, उससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आसपास के जल स्रोतों या नदी से भटककर या अन्य जगहों से और भी मगरमच्छ इस क्षेत्र में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने और सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।
Kanpur Nagar28 Sep

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से छीनी चैन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार पटिहन में हुई वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — दो कथित स्नैचर और माल खरीदने का आरोपी पकड़ा
बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत
Bareilly28 Sep

बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत

संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!