Bareilly
बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवादाता यूनुस अंसारी
बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा की ओर से गलत दिशा में आ रहे ट्रक यूपी 26 T 0623 ने उनकी बाइक यूपी 25 B U 2973 में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, दोनों मृतकों की शिनाखत के प्रयास किए जा रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी। की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर थाना नोनहरा पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ…
पूरी खबर पढ़ें →शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…
पूरी खबर पढ़ें →भदौरा ( ग़ाज़ीपुर ) ब्लॉक के बारा, भतौरा और हरकरनपुर गांव में पेयजल संकट गहरा गया गया है।…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया ( ग़ाज़ीपुर) के गांव रायपुर में तेज आंधी और पानी के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया…
पूरी खबर पढ़ें →🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | पलिया 48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से…
पूरी खबर पढ़ें →