BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kanpur Nagar

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

28 Sep 2026, 03:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है। - KANPUR NAGAR, उत्तर प्रदेश

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़

इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर हाई लेवल कमेटी बनाने पर सहमति बनी। बैंक यूनियनें लंबे समय से 5-डे वर्किंग लागू करने की मांग कर रही हैं। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक बैंक खोलने और शनिवार-रविवार छुट्टी रखने की मांग है। इसके अलावा PLI समेत कुछ अन्य लंबित मुद्दों को लेकर भी यूनियनें आंदोलन की तैयारी में थीं। हड़ताल में देश की सात प्रमुख बैंक यूनियनें शामिल होने वाली थीं, जिनसे करीब 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। हड़ताल होती तो कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट और शाखाओं से जुड़ी अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती थीं। हड़ताल टलने के बाद फिलहाल बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे। हालांकि 5-डे वर्किंग अभी लागू नहीं हुई है, बल्कि इस पर कमेटी समाधान तलाशेगी। प्रस्तावित हड़ताल के कारण वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खोले गए थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur28 Sep

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly28 Sep

बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत

संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!