BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

रायपुर, धुस्का और गयघाट का मुख्य मार्ग बाधित

28 Sep 2026, 10:57 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रायपुर, धुस्का और गयघाट का मुख्य मार्ग बाधित - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

जमानिया ( ग़ाज़ीपुर) के गांव रायपुर में तेज आंधी और पानी के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
रायपुर, धुस्का और गयघाट को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर एक ही जगह पर एक ही दिन में तीन भारी-भरकम पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आंधी-पानी के दौरान सुबह सबसे पहले मार्ग पर एक पेड़ गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर किसी तरह उस पेड़ को खींचकर रास्ते से हटाया गया और आवागमन बहाल किया गया।
राहत की सांस लिए अभी मुश्किल से एक घंटा ही बीता था कि उसी स्थान पर एक साथ शीशम और सागवान के दो और बड़े पेड़ धराशायी हो गए।

जिससे मुख्य मार्ग बंद हो हो गया सबसे चिंताजनक बात यह है कि रास्ता पूरी तरह बंद होने के बावजूद स्कूली लड़के और आम लोग जान जोखिम में डालकर झुके हुए और गिरे हुए पेड़ों के नीचे से गुजरने को मजबूर हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका
बनी हुई है।
रायपुर का यह मुख्य मार्ग फिलहाल पूरी तरह बंद है। देखा जा रहा है एक तरफ राह बंद होने से चार पहिया वाहन गांव से बाहर ही रह रहे हैं तथा दो चक्का वाहन किसी तरह गांव के पतली गलियों में गाली सुनकर जाना पर रहा है l
अगर ऐसे ही रहा तो किसी अनहोनी को टाला नहीं जा सकता।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kanpur Nagar28 Sep

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Sep

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly28 Sep

बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत

संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!