BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kheri

48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से छीनी चैन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार पटिहन में हुई वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — दो कथित स्नैचर और माल खरीदने का आरोपी पकड़ा

28 Sep 2026, 10:57 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से छीनी चैन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार पटिहन में हुई वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — दो कथित स्नैचर और माल खरीदने का आरोपी पकड़ा - KHERI, उत्तर प्रदेश

🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | पलिया

48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से छीनी चैन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

पटिहन में हुई वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — दो कथित स्नैचर और माल खरीदने का आरोपी पकड़ा गया

पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली क्षेत्र के पटिहन में महिला से चैन छीनने की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों और छिनैती का सामान खरीदने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

🔴 केले के खेत के पास दबोचे गए तीनों

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह करीब 7:28 बजे मानफार्म जाने वाले रास्ते पर केले के खेत के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा पुत्र प्रेमचन्द, पवन पुत्र रामरतन और अमरनाथ पुत्र भरत के रूप में हुई है।

🔴 चैन समेत यह सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीनी गई बताई जा रही पीली धातु की चैन, तीन मोबाइल फोन, 590 रुपये भारतीय मुद्रा और 10 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद किए हैं।

इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP-31-CC-5333 भी पुलिस ने बरामद की है।

🔴 मुकदमे में बढ़ाई गई धारा

घटना के संबंध में थाना पलिया में मु0अ0सं0 288/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

🔴 आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवा और पवन के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔴 पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक झारिया सिंह, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल लक्की सिंह और कांस्टेबल कृष्ण मुरारी शामिल रहे।

BB INDIA NEWS
संवाददाता — विनय कुमार, लखीमपुर खीरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।
Kanpur Nagar28 Sep

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत
Ghazipur28 Sep

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत
Bareilly28 Sep

बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत

संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!