BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

भदौरा में तीन गांवों की टंकियों में पानी ही नहीं : पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

28 Sep 2026, 10:57 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भदौरा में तीन गांवों की टंकियों में पानी ही नहीं : पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

भदौरा ( ग़ाज़ीपुर ) ब्लॉक के बारा, भतौरा और हरकरनपुर गांव में पेयजल संकट गहरा गया गया है। गांवों में करोड़ों रुपये खर्च कर बनवाई गईं पानी की टंकियां वर्षों से सूखी हैं।

अब तक टंकियों से जलापूर्ति नहीं शुरू हो सकी है। कुछ गांवों में तो पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई है।

कहीं आपूर्ति शुरू भी हुई तो पाइप लाइन में लीकेज हो गई, जो दोबारा ठीक नहीं हुई। गांवों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गांवों में हर वर्ष गर्मियों में पीने की पानी का बड़ा संकट होता है। इसको देखते हुए शासन ने विभिन्न योजनाओं से बारा, भतौरा, हरकरनपुर सहित कई गांवों में पानी की टंकियां बनवाई।

बारा गांव में वर्ष 2018 में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो लाख दस हजार लीटर की क्षमता वाली टंकी से वर्ष 2020 में ही पानी की सप्लाई किया जाना था। लेकिन, आज तक गांव वालों को एक बूंद भी पानी नहीं मिल सका।

वहीं, हरकरनपुर गांव में वर्ष 2016 में 80 लाख रुपये की लागत से बनी पानी टंकी से तो कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई भी की गई, किंतु उसके बाद पाइप लाइन में लीकेज होने और अन्य खराबी होने के बाद आपूर्ति बंद कर दी गई, जो आज तक शुरू नहीं हो सकी। भतौरा गांव में भी वर्ष 2018 में लाखों रुपये की लागत से टंकी का निर्माण कराया गया।

लेकिन गांव में आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बारा गांव निवासी एजाज खान मास्टर, शब्बू खान, ओमकार सिंह यादव, सेराज खान ने बताया कि 50 हजार की आबादी वाले गांव में टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने से पानी संकट गहरा गया है।

वहीं, भतौरा गांव निवासी योगेंद्रनाथ राय, रमेश राय, रामप्रताप यादव ने बताया कि गांव में आठ वर्ष पहले पानी की टंकी बनाई गई थी, लेकिन आज तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। ग्राम प्रधान अजीत सिंह यादव ने बताया कि पेयजल आपूर्ति शुरू करने के लिए कई बार जल निगम विभाग के अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन गांव में पेयजल संकट बरकरार है।

हरकरनपुर गांव निवासी शिवानंद पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, गोपाल पांडेय, परशुराम राजभर ने बताया कि गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। टंकी से आपूर्ति शुरू नहीं होने से गांव में लोग दूषित जल पीने को विवश हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।
Kanpur Nagar28 Sep

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत
Ghazipur28 Sep

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से छीनी चैन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार पटिहन में हुई वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — दो कथित स्नैचर और माल खरीदने का आरोपी पकड़ा
बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत
Bareilly28 Sep

बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत

संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!