BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Bareilly

बहगुल नदी का बड़ा जलस्तर एसडीएम गोपाल शर्मा ने किया निरीक्षण

27 Sep 2026, 06:46 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बहगुल नदी का बड़ा जलस्तर एसडीएम गोपाल शर्मा ने किया निरीक्षण - BAREILLY, उत्तर प्रदेश

संवादाता यूनुस अंसारी

बरेली के बहेड़ी! में लगातार बारिश से बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ग्राम कल्याणपुर में नदी किनारे बसे घरों में पानी घुसने के डर से तहसील प्रशासन सतर्क हो गया। सावधानी के तौर पर प्रभावित परिवारों को पास की सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया और उन्हें राहत सामग्री भी बांटी गई।

रविवार को एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानू प्रताप सिंह टीम के साथ ग्राम कल्याणपुर पहुंचे। अधिकारियों ने बहगुल नदी के जलस्तर और नदी किनारे के हालात देखे। प्रशासन ने ग्रामीणों से कोई जोखिम न लेने और नदी के पास न जाने की अपील की।

मौके पर ग्राम प्रधान को भी भारी बारिश के अलर्ट की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को सतर्क रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि बारिश और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने और सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पटिहन-खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन जगदीश (कानूनगो) पर ₹30,000 लेने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन
Kheri27 Sep

पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन

🔴 बड़ी खबर | पलिया पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास…

पूरी खबर पढ़ें →
BB India News • ताज़ा खबर
Kheri27 Sep

लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
*बरेली Mimim महानगर अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोला हमला*
Bareilly26 Sep

*बरेली Mimim महानगर अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोला हमला*

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर अध्यक्ष अन्ने अंसारी ने शनिवार को एक प्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!