BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kheri

लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

27 Sep 2026, 04:53 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी

लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर जलभराव एवं बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जल निकासी, आवागमन और आमजन की समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने बारिश के कारण सड़कों पर गिरे पेड़ों को शीघ्र हटाने तथा विद्युत पोल के टूटे क्लैंप की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखें और जहां भी जलभराव या अन्य समस्या सामने आए, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें और किसी भी समस्या का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।

📸 मौके की तस्वीरों में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते अधिकारी एवं पुलिसकर्मी।

✍️ विनय कुमार
जिला संवाददाता
लखीमपुर खीरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा
Kheri27 Sep

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
पटिहन-खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन जगदीश (कानूनगो) पर ₹30,000 लेने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन
Kheri27 Sep

पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन

🔴 बड़ी खबर | पलिया पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास…

पूरी खबर पढ़ें →
*बरेली Mimim महानगर अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोला हमला*
Bareilly26 Sep

*बरेली Mimim महानगर अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोला हमला*

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर अध्यक्ष अन्ने अंसारी ने शनिवार को एक प्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!