BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

शिक्षा को सकार और आसान बनाना

27 Sep 2026, 04:53 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षा को सकार और आसान बनाना - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर

एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए सदर ब्लाक के कंपोजिट स्कूल डीलिया की सहायक अध्यापिका डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार, (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ (एससीईआरटी) के आधिकारिक उद्गम पोर्टल पर चयनित होकर तथा पांच दिवस की कार्यशाला के पश्चात इसका वीडियो तैयार होकर अपलोड हुआ है। शिक्षिका के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य नवाचार शिक्षण पद्धतियों तथा गतिविधियों के द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना ,कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाना और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करना है ।बच्चों को किताब तक सीमित न रखकर प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में विज्ञान के सिद्धांत को समझने की जिज्ञासा बढ़ायी ,रटने की पद्धति को छोड़कर *क्यों और कैसे?* पर उनका ध्यान केंद्रित किया । इन प्रयासों के परिणाम स्वरुप न केवल बच्चों की उपस्थिति में सुधार हुआ बल्कि विज्ञान के प्रति उनका डर भी जिज्ञासा में बदल गया । कंपोजिट स्कूल डीलिया के बच्चों का चयन इंस्पायर माणक, बिल्डथन ,राष्ट्रीय आविष्कार अभियान,NMMS ,अटल आवासीय में हुआ है। इस प्रकार सरल नवाचार और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों और सामुदायिक जुड़ाव से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता सुधरी है बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को *राष्ट्रीय पटल* पर भी स्थापित करने का काम किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kheri27 Sep

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri27 Sep

पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास पर सौंपा ज्ञापन

🔴 बड़ी खबर | पलिया पटिहन और खुशीपुर की आबादी पर चकबंदी की कार्रवाई का विरोध, विधायक आवास…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri27 Sep

लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी लगातार बारिश के बीच डीएम ने किया नगर भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly26 Sep

*बरेली Mimim महानगर अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोला हमला*

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर अध्यक्ष अन्ने अंसारी ने शनिवार को एक प्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!