BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

सपा कार्यालय में हुई शोक सभा

27 Sep 2026, 05:46 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सपा कार्यालय में हुई शोक सभा - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ

श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी जी के निधन पर सपा कार्यालय में शोक सभा सम्पन्न

गाजीपुर, 27 सितम्बर 2026।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी जी के निधन पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष श्री गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।

शोक सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी जी समाजवादी आन्दोलन के अग्रणी और सिद्धांतनिष्ठ नेताओं में थे। चौधरी साहब ने अपने सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन में राजनीतिक शुचिता, सादगी और सिद्धांतों को सदैव कायम रखा। वे अंतिम समय तक गरीबों, शोषितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रहे तथा उनके अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाते रहे।

उन्होंने कहा कि रामगोविन्द चौधरी जी का व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी, संघर्षशीलता और जनसेवा का प्रतीक था। उन्होंने समाजवादी आन्दोलन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, गरीबों और वंचितों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सदन में उठाया। उनका सम्पूर्ण जीवन समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा।

गोपाल सिंह यादव ने कहा कि श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी जी का निधन समाजवादी पार्टी और समाजवादी आन्दोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, विचार और जनसेवा की विरासत सदैव समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती रहेगी। समाजवादी पार्टी उनके योगदान को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करती रहेगी।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक-संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा का संचालन जिला महासचिव श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, रामशीष, हीरा बिन्द, माखन सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kanpur Nagar28 Sep

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Sep

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!