Ghazipur
भाजपा के प्रभारी का हुआ गाजीपुर में स्वागत
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी अजीत चौबे का गाजीपुर में भव्य स्वागत
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का आज शनिवार को अपने प्रभार जनपद गाजीपुर में प्रथम आगमन हुआ। उन्होंने गाजीपुर लंका मैदान में आज से आयोजित तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर में भाग लिया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन के कांफ्रेंस हॉल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला प्रभारी अजीत चौबे का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि गाजीपुर जिले के कार्यकर्ता अत्यंत ऊर्जावान एवं उत्साहित हैं।और हमें मजबूत संगठन और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त कर भाजपा का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन का वास्तविक आभार तभी होगा, जब हम सभी एकजुट होकर संगठन की मजबूती और विजय के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए जिले में भाजपा का विजय परचम लहराएगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने गणेश वंदना के साथ जिला प्रभारी के स्वागत संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि हमें पिछली परिस्थितियों को पीछे छोड़कर और उन्हें भूलकर भाजपा की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जिला प्रभारी के स्वागत में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और संगठन की शक्ति के आधार पर जनता के बीच जाएंगे तथा पार्टी के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां का समाजिक समीकरण इस बार भाजपा के पक्ष में बहुत मजबूत है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला प्रभारी अजीत चौबे का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें जनपद की सामाजिक, भौगोलिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले में संगठन पूरी मजबूती और आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, डॉ. विजय यादव, रामनरेश कुशवाहा, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज सिंह, शैलेश राम, साधना राय, विश्व प्रकाश अकेला, शीला सोनकर, किरण सिंह, शिवशंकर गुप्ता, विनोद अग्रवाल, माया सिंह, पूनम मौर्या, राजन प्रजापति, विशाल चौरसिया, सचिन कनौजिया, पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
🔴 बड़ी खबर: पलिया में ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के खिलाफ बस यूनियन का बड़ा फैसला 28 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी तहसील के मुख्य गेट के सामने से आज दोपहर 12 से 2 बजे के…
पूरी खबर पढ़ें →बहेड़ी। एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक…
पूरी खबर पढ़ें →संवादाता यूनुस अंसारी बरेली। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा नेता अभिनव सिन्हा के नेतृत्व में गाजीपुर में वृहद निःशुल्क…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर पूर्वांचल के ऐतिहासिक और पौराणिक जनपद गाजीपुर का नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विश्व…
पूरी खबर पढ़ें →