BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kheri

सनसनीखेज: लखीमपुर खीरी के पलिया में बेखौफ बदमाशों का तांडव, एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों से दहला इलाका!

25 Sep 2026, 02:28 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सनसनीखेज: लखीमपुर खीरी के पलिया में बेखौफ बदमाशों का तांडव, एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों से दहला इलाका! - KHERI, उत्तर प्रदेश

सनसनीखेज: लखीमपुर खीरी के पलिया में बेखौफ बदमाशों का तांडव, एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों से दहला इलाका!

(पलियाकलां- खीरी):
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के पलियाकलां थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है। पलिया में एक ही दिन के भीतर चोरी और दिनदहाड़े लूट की दो बड़ी वारदातों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
पहली वारदात: अस्पताल के पास से बाइक पार
पहली घटना पलियाकलां के स्टेशन रोड स्थित दीनदयाल सक्सेना हॉस्पिटल / डॉ. मौर्य के पास से सामने आई है, जहाँ चोरों ने एक ब्लैक और रेड कलर की HF Deluxe बाइक (नंबर: UP31AZ4515, 2018 मॉडल) पर हाथ साफ कर दिया। शाम करीब 6 बजे घटी इस घटना के बाद पीड़ित अभिषेक कुमार ने ऑनलाइन ई-थाना (L.A.R. No. 20260000977339) के जरिए शिकायत दर्ज कराई है।
दूसरी वारदात: ऑटो में बैठी महिला से दिनदहाड़े डेढ़ लाख के जेवरों की छिनैती
दूसरी बड़ी वारदात पटिहन स्थित कब्रिस्तान मोड़/सुमेरनगर मोड़ के पास घटी। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पलिया से ही एक ऑटो का पीछा कर रहे थे। जैसे ही ऑटो कब्रिस्तान मोड़ के पास पहुँचा, बदमाशों ने हॉर्न देकर रास्ता मांगा। चालक ने जैसे ही ऑटो की रफ्तार धीमी की, पीछे बैठे बदमाशों ने ऑटो में सवार महिला के हाथ से सोने के जेवरों और नगदी से भरा बैग (कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये) झपट लिया और मौके से फरार हो गए।
इलाके में दहशत, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पीड़ित महिला ने तुरंत डायल-112 और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
एक ही दिन में घटी इन दो बड़ी वारदातों से पूरे पलिया क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में भारी खौफ और दहशत का माहौल है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से अब स्थानीय पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों ने जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी और चोरी गई बाइक व लूट का सामान बरामद करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग
Ghazipur30 Oct

चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
Ghazipur30 Oct

जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विकास सिंह (7499406789) जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के NSS द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
Ghazipur30 Oct

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के NSS द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता
Ghazipur30 Oct

जमानियां में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
Ghazipur30 Oct

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
टिकट खिड़की पर बंदरों का कब्जा, यात्री परेशान; बिना टिकट सफर करने को मजबूर हुए लोग
Ghazipur30 Oct

टिकट खिड़की पर बंदरों का कब्जा, यात्री परेशान; बिना टिकट सफर करने को मजबूर हुए लोग

विकास सिंह (7499406789 ) जमानिया (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया रेलवे स्टेशन और आसपास के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!