Bareilly
*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*
बरेली- स्वालेनगर स्थित अर्बन अस्पताल में सील की कार्रवाई के बाद भी चिकित्सा संचालन जारी रखने पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर संचालन बंद करा दिया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अस्पताल के पंजीकरण और संचालन को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में पाया गया कि अस्पताल की ओटी और पैथोलॉजी पहले ही मानक पूरे न करने पर सील की जा चुकी थी, फिर भी प्रबंधन द्वारा दोबारा मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया था। जांच के दौरान पैनल में दर्शाए गए
डॉक्टर मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं हुए और दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल की शिकायत भी सामने आई है। साथ ही एक ही इंचार्ज द्वारा दो अस्पताल संचालित करने का मामला भी मिला था, जिस पर पहले नोटिस दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का
पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना वैध पंजीकरण के दोबारा अस्पताल संचालित किया गया तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह (7499406789) जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह (7499406789 ) जमानिया (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया रेलवे स्टेशन और आसपास के…
पूरी खबर पढ़ें →