BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा थानों का निरीक्षण

22 Sep 2026, 08:33 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा थानों का निरीक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर

श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आंकिक शाखा एवं थाना जंगीपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया ।

आज दिनांक 22.09.2026 को श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आंकिक शाखा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा शाखाओं में जाकर उनमें तैनात पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कर्मियों को निर्धारित समय से ड्यूटी पर आने एवं वितरित किए गए कार्यों को अपडेट रखने एवं कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों के रखरखाव, साफ सफाई साथ ही विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।

इसी क्रम में थाना जंगीपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण* किया गया जिसमें महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय, साइबर सेल व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों को जाँच तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव के हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की स्वच्छता का अवलोकन किया गया व थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर फ्रॉड से बचने हेतु जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी करते हुए नियुक्त कर्मियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिया तथा साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन तथा जागरूकता के क्रम में शासन द्वारा चलायें जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने हेतु उन्हें उनके अधिकारों के बारें में जानकारी एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur22 Sep

गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

*गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित* गाजीपुर 22 सितंबर 2026 करंडा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur22 Sep

गाजीपुर में पीएचडी प्रवेश में देरी और सत्र शून्य होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर आज 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur22 Sep

उपनिरीक्षक राजबली यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदा

*उपनिरीक्षक राजबली यादव का निधन, राजकीयशादियाबाद ( गाजीपुर ) थाने पर तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) राजबली यादव का रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!