BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

उपनिरीक्षक राजबली यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदा

22 Sep 2026, 06:19 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उपनिरीक्षक राजबली यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदा - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

*उपनिरीक्षक राजबली यादव का निधन, राजकीयशादियाबाद ( गाजीपुर ) थाने पर तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) राजबली यादव का रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया।
पुलिस विभाग के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उपनिरीक्षक राजबली यादव को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के वर्धन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान वहीं उनकी मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

मूलरूप से गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बड़ावन गांव निवासी राजबली यादव आगामी 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे।
लेकिन अचानक स्वास्थ्य खराब होने बनारस हस्पताल में भर्ती हो गए l
सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर गाजीपुर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल लाया गया। इस दौरान गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur22 Sep

गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण*

गाजीपुर आज माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 22 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur22 Sep

गाजीपुर में पीएचडी प्रवेश में देरी और सत्र शून्य होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर आज 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur22 Sep

गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

*गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित* गाजीपुर 22 सितंबर 2026 करंडा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!