BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण*

22 Sep 2026, 08:33 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण* - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर आज माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के सचिव श्री नीरज गोंड द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। साथ ही, आज का उपस्थिति पंजिका के मिलान के अनुसार आवासित किशोर भी उपस्थित पाए गए।
सचिव महोदय द्वारा संस्था के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बच्चों को तय मीनू के अनुसार ही भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, और धुले हुए कपड़े उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां (योग/व्यायाम) कराने तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान आवासित बालकों से उनकी समस्याओं के संबंध में बातचीत की गई। किसी भी बालक द्वारा किसी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की कोई शिकायत नहीं की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur22 Sep

गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

*गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित* गाजीपुर 22 सितंबर 2026 करंडा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur22 Sep

गाजीपुर में पीएचडी प्रवेश में देरी और सत्र शून्य होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर आज 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur22 Sep

उपनिरीक्षक राजबली यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदा

*उपनिरीक्षक राजबली यादव का निधन, राजकीयशादियाबाद ( गाजीपुर ) थाने पर तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) राजबली यादव का रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!