BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

नंदगंज को तहसील या नगर पंचायत बनाने का संघर्ष मोर्चा का धरना

22 Sep 2026, 06:19 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नंदगंज को तहसील या नगर पंचायत बनाने का संघर्ष मोर्चा का धरना - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
आज दिनांक 22सितम्बर को
नन्दगंज तहसील बनाओ–नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मोर्चा के अध्यक्ष उमाकांत सिंह उर्फ मोती सिंह की अध्यक्षता में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में नन्दगंज को तहसील एवं नगर पंचायत घोषित करने, नन्दगंज में 132केबी का विधुत सब स्टेशन स्थापित करने एवं गाजीपुर से नन्दगंज होकर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा।

इस मोर्चे के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि नन्दगंज विकास की दौड़ में काफी पीछे छूट गया है। 9अगस्त सन्42 में गांधी जी द्वारा देशवासियों से करो या मरो के आहृवान के पश्चात नन्दगंज के नौजवानों ने 18अगस्त सन् 42मे में नन्दगंज थाने पर तिरंगा फहराने और ट्रेन लूट कांड में शामिल 80नौजवानों को एक कतार में खड़ा करके ब्रिटानी हुकूमत द्वारा गोली मारे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि नन्दगंज को मिनी जालियांवाला बाग कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी ।

इस क्षेत्र के नौजवानों द्वारा इतना त्याग और बलिदान देने के बावजूद यह क्षेत्र आजादी के बाद से उपेक्षित है। वैसे तो नन्दगंज जिले का औद्योगिक क्षेत्र घोषित है लेकिन इस क्षेत्र की जर्जर सड़कें,खराब कानून विधुत व्यवस्था तथा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने की वजह से कोई उधोगपति पूंजीनिवेश करने को तैयार नहीं है।

नन्दगंज के सर्वांगीण विकास और आजादी की लड़ाई में शहीद हुए नौजवानों के सम्मान के लिए नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना,132केबी का विधुत सब स्टेशन स्थापित किया जाना और गाजीपुर से नन्दगंज होकर जाने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बदली हुई भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में नन्दगंज को तहसील एवं नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है।

तहसील एवं नगर पंचायत बनाये जाने पर इस क्षेत्र के लोगों का विकास का रास्ता खुलेगा, रोजगार की भी संभावना बढ़ेगी और नौजवानों का पलायन रूकेगा। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने का काम किया जायेगा।

भाकपा के कार्यसमिति के सदस्य अमेरिका यादव ने कहा कि आजादी के बाद से ही लगातार उपेक्षित नन्दगंज के विकास के लिए नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है। और यह 18अगस्त 42मे नन्दगंज में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी होगा।

देवकली ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि सच्चे लाल यादव ने कहा नन्दगंज के तहसील और नगर पंचायत घोषित करने से इस क्षेत्र के लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक कामों में सुविधा होने के साथ साथ शहरी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। इस धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने , भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड अमेरिका यादव, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शशिकांत यादव, सेन्ट्रल बार संघ के अध्यक्ष शिवशंकर यादव और जिला पेंशनर कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने शामिल होकर इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इस धरने में इनके अतिरिक्त मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,देवकली ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि सच्चे लाल यादव, लवकुश गुप्ता, सदानंद यादव,डॉ शशिकांत सिंह, तहसीन अहमद,सुशील जायसवाल, शिवशंकर यादव,विजय शंकर यादव, अमन जायसवाल,राजेश यादव, आदित्य यादव,कन्हैया लाल विश्वकर्मा,अंजनी कुमार गौरव, दिनेश यादव,प्रभु नाथ राम,रविन्द्र प्रताप यादव,कंचन रावत, प्रवीण पाण्डेय,रीना यादव, धन्नो यादव,इन्द्रजीत यादव, अशोक कुमार यादव, राहुल यादव,जयराम भारती ,रामाशीष यादव,चन्द्रिका यादव, तरूण प्रकाश सिंह,अजय यादव,परमानंद श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, सुनील दत्त श्रीवास्तव,नीरज श्रीवास्तव,संजय सेवराई,मौला प्रधान,संजय यादव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, चन्द्र प्रकाश, अरुण श्रीवास्तव चुन्नू,राम अवध यादव,मेजर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे। इस मोर्चा के अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस धरना प्रदर्शन का संचालन अभिनव सिंह ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
Ghazipur11 Nov

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Ghazipur11 Nov

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 दिनांक 10.11.2026 शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!