BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

भदौरा-दिलदारनगर नहर में मिला बुलंदशहर निवासी का शव, इलाके में सनसनी

22 Sep 2026, 06:19 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भदौरा-दिलदारनगर नहर में मिला बुलंदशहर निवासी का शव, इलाके में सनसनी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदौरा-दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग स्थित बड़ी पुलिया के समीप सोमवार की सुबह नहर में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सेवराई चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए नहर मार्ग की ओर निकले, तो बड़ी पुलिया के पास पानी में औंधे मुंह एक शव उतराया हुआ दिखाई दिया।

यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त में जुट गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है।

वह काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहने हुआ था। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके जरिए उसकी पहचान कुंवर पाल सिंह पुत्र विजय राम सिंह, निवासी ग्राम आजमपुर (हुसैनपुर), पोस्ट ककोड़, तहसील सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतक के साले अर्जुन कुमार गुप्ता (निवासी जैतपुरा, थाना नुआंव, कैमूर-बिहार) ने बताया कि कुंवर पाल सिंह उनके जीजा थे। वह यहां कोल्ड स्टोरेज के पास बन रहे अपने एक रिश्तेदार के मकान की देखरेख के लिए आए हुए थे।

परिजनों ने बताया कि मृतक दूसरे राज्य में निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रंजू देवी के अलावा दो बेटियां व एक बेटा हैं।

कुंवर पाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों और परिस्थितियों का पता नहीं चल सका है।

इस संबंध में सेवराई चौकी इंचार्ज शिवप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की विधिक प्रक्रिया जारी है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण*
Ghazipur22 Sep

गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण*

गाजीपुर आज माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 22 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित
Ghazipur22 Sep

गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

*गोशंदेपुर इंटर कॉलेज के दो छात्र प्रदेशीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित* गाजीपुर 22 सितंबर 2026 करंडा…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में पीएचडी प्रवेश में देरी और सत्र शून्य होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Ghazipur22 Sep

गाजीपुर में पीएचडी प्रवेश में देरी और सत्र शून्य होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर आज 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!