*बरेली के बहेड़ी नगर में भाजपा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया*

संकल्प सेवा अभियान एवं विश्व सफाई दिवस के निमित्त आज बहेड़ी नगर में सभासद/नि० नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी के नेतृत्व में केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के अंतर्गत इको क्लब प्रभारी इंद्र जीत सिंह और सदस्य छात्र छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान और नशा मुक्ति अभियान का जनजागरुकता प्रचार किया।विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और युवा जब नशे को छोड़ेंगे तभी हमारे देश भारत माता की जय जय कार होगी। इंद्र जीत सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग रोकना ही पड़ेगा।
सभासद सुनील रस्तोगी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक जब माइक्रो प्लास्टिक में टूट कर जल में मिल जाती है तो यह कैंसर का कारण बनती है । भाजपा उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना ने कहा प्लास्टिक हमारे आगे आने वाली पीढियों के लिए एक कैंसर की तरह है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव डालती है हमे प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है साथ में महामंत्री अरुण गंगवार , सुरेंद्र तोमर ,सत्यवीर गंगवार,और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।