Bareilly
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने ही पति की हत्या
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला बरेली जिला के थाना भूता क्षेत्र के फैजनगर गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 38 वर्षीय सिलाई कारीगर पप्पू की उसकी पत्नी नरगिस ने अपने प्रेमी राजा उर्फ रियाज (35) के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक के भाई बुंदन के अनुसार, करीब 4 साल पहले शादी के बाद पप्पू का परिवार बदायूं से भुता के फैजनगर गांव में आकर बस गया था। इसी दौरान राजा उर्फ रियाज का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ और उसकी दोस्ती नरगिस से हो गई। घटना वाले दिन पप्पू ने जब घर लौटकर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो जमकर विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने पप्पू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 10 सितंबर की रात जब पप्पू काम से घर लौटा तो घर में छिपे प्रेमी राजा और पत्नी नरगिस ने हमला कर दिया। नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और राजा ने रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर बाइक से 4 किलोमीटर दूर मिर्जापुर भट्टे के पास खाई में फेंक दिया गया। परिजनों के शक पर पुलिस ने 17 सितंबर को पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरेली
ब्यूरो चीफ
मो यूनुस अंसारी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर सिकंदरपुर, गाज़ीपुर में अभिनव सिन्हा ने की प्रेस वार्ता, 27 से 29 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →🔴 न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भारी पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →*एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका…
पूरी खबर पढ़ें →बरेली। भीम आर्मी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुई दीपा जेम्स को समाजवादी राष्ट्रीय महिला सभा में दीपा…
पूरी खबर पढ़ें →🪔 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर ग्रामीण स्टेडियमों में गूंजा संकल्प, पीआरडी जवानों ने भी जलाए दीप गाजीपुर। संकल्प…
पूरी खबर पढ़ें →