Kheri
न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़
भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, मौके पर अधिकारी रहे तैनात
लखीमपुर खीरी। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग NH-731 पर भीरा कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण व अन्य अतिक्रमण को हटाकर जगह खाली कराई गई। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कराई गई।
अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई में 8 क्षेत्राधिकारी, 12 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 200 मुख्य आरक्षी, 100 आरक्षी और 10 यातायात आरक्षी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
इसके अलावा फायर सर्विस की 10 गाड़ियां भी मौके पर तैनात की गईं। मौके पर जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाया गया और राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए आवश्यक स्थान को खाली कराया गया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते पूरे अभियान के दौरान प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। भीरा में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
NH-731 के लिए खाली कराई गई जगह | जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण | भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद
📍 स्थान: भीरा, लखीमपुर खीरी
📰 BB INDIA NEWS
संवाददाता — विनय कुमार, लखीमपुर खीरी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | गुमशुदगी 🚨 गुमशुदा की तलाश—48 वर्षीय साहिम 6 अक्टूबर की…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | गुमशुदगी 🚨 गुमशुदा की तलाश—48 वर्षीय साहिम 6 अक्टूबर की…
पूरी खबर पढ़ें →
बरेली संवादाता यूनुस अंसारी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं पर…
पूरी खबर पढ़ें →
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी उर्फी रिजवी…
पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली।गंगा किनारे बसने वाले कटेसर और नमो घाट के आस-पास जल्द ही आसमान में वायुसेना का हैरतअंगेज करतब…
पूरी खबर पढ़ें →