BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
जबलपुर

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा

17 Sep 2026, 10:01 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा - जबलपुर, मध्यप्रदेश

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लद्दाख के नेताओं से कहा कि भूमि और नौकरियों की संवैधानिक सुरक्षा को लेकर केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर भरोसा न करें। उन्होंने लिखित और आधिकारिक आश्वासन मिलने तक सतर्क रहने की सलाह दी।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लद्दाख के नेताओं को सलाह दी है कि वे भूमि और नौकरियों के संबंध में संवैधानिक सुरक्षा उपायों की लड़ाई को लेकर केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र के मौखिक आश्वासनों से अब तक कुछ प्राप्त नहीं हो सका है। पुलवामा जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख के अपने मुद्दे हैं, हमारे मुद्दे अलग हैं।

लद्दाख के नेताओं को दी सलाह

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, एक दोस्त और शुभचिंतक के रूप में मैं लद्दाख के नेताओं को केवल यही सलाह दे सकता हूं कि वे केंद्र सरकार के किसी भी मौखिक आश्वासन पर तब तक भरोसा न करें जब तक कि वे उन्हें लिखित रूप में और आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करके न दें। बता दें कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दक्षिण कश्मीर जिले में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि हम खुद इसके शिकार रहे हैं। हमें भी मौखिक आश्वासन दिए गए थे कि (विधानसभा) चुनाव के तुरंत बाद राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। इसे लगभग दो साल बीत चुके हैं और वह वादा पूरा नहीं हुआ है।

विकास परियोजनाओं पर बोले सीएम उमर

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन और आवंटित धन के खर्च के मामले में, जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में पुलवामा के शीर्ष पांच जिलों में शामिल होने की संभावना है। अब्दुल्ला ने कहा कि जिले के हर निर्वाचन क्षेत्र में विकास संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जय माँ राजकुमारी देवी सिलाई एवमं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संस्था व श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 28 नवंबर 2026 को सर्वजातीय सामुहिक 21 जोड़ो के विवाह का आयोज
गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी
Ghazipur18 Nov

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी गाजीपुर। ग्रामीणों को बैंकिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 30 नवंबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम
Ghazipur18 Nov

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 30 नवंबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 30 नवंबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम गाजीपुर।…

पूरी खबर पढ़ें →
*भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद
Ghazipur18 Nov

*भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

*भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद* गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश…

पूरी खबर पढ़ें →
मतदाता जागरूकता को लेकर गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
Ghazipur18 Nov

मतदाता जागरूकता को लेकर गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

उर्फी रिज़वी गाजीपुर मतदाता जागरूकता को लेकर गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित एसडीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!