ताज़ा ख़बरें
‘अगले स्टेशन पर उतर जाना’, वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने दिल जीत लिया
16 Sep 2026, 07:55 PM • BB India News

‘अगले स्टेशन पर उतर जाना’, वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने दिल जीत लिया
TTE Gentlemen Moment: टीटीई के एक जेंटलेमैन मोमेंट लोगों का इंटरनेट पर दिल जीत रहा है। दरअसल, 2 लड़के बेटिकट वंदे भारत को अंदर से देखने के लिए उसमें घुस जाते हैं। मगर जब तक वो उतर पाते, ट्रेन का गेट बंद हो जाता है और वह अंदर फंस जाते हैं। यहां उन्हें लगता है कि ‘गेम ओवर’, मगर टीटीई की इंसानियत दिल जीत लेती है।

TTE ने दिखाई इंसानियत
उन लड़कों के खुद को ‘गरीब’ बताने पर टीटीई का दिल पिघल जाता है। जिसके बाद टीटीई उससे 300 रुपये भी नहीं लेता और उससे बस इतना कहता है कि ‘मुझे आपके पैसे नहीं चाहिए भाई, बस आप अगले स्टेशन पर उतर जाना।’ जिसके बाद टीटीई उन्हें गेट एरिया में मौजूद सीटों पर बैठने को कहता है। इसी के साथ यह मोमेंट खत्म होता है।
इंसानियत पैसों से ज्यादा जरूरी है!
वंदे भारत के TTE ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि ‘कभी-कभी इंसानियत भी कमानी चाहिए, हमेशा पैसा कमाना जरूरी है।’ दूसरे यूजर ने कहा कि गलती की माफी होती है, सजा गुनाह की होती है। आपने इसका अंतर बता दिया। एक अन्य यूजर का कहना था कि यही कुछ पल हमें याद दिलाते हैं कि इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं है।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



