BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
ताज़ा ख़बरें

उल्टी चली खाकी, आम आदमी ने टोका तो गाली दे थप्पड़ जड़ा

16 Sep 2026, 08:02 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

जरीब चौकी चौराहे पर एक लोडर चालक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाते समय विरोध किया। गुस्साए पुलिसकर्मियों ने लोडर चालक को थप्पड़ मारा। विरोध करते हुए वीडियो बनाने लगा तो गालीगलौज पर उतारू हो गए। बाइक चला रहे सिपाही ने लोडर चालक को तमाचा जड़ दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच एसीपी सीसामऊ को सौंपी गई है। लक्ष्मीपुरवा निवासी दीपक सिंह ई-लोडर चालक है। उसने बताया कि वह पानी की बोतल सप्लाई करने का काम करता है। सोमवार शाम को वह दर्शनपुरवा पानी देने जा रहा था। आरोप लगाया कि जरीब चौकी क्रासिंग के पास विपरीत दिशा से बाइक सवार दो सिपाही आ रहे थे। उसने इसका विरोध जताया और वीडियो बनाने लगा। इससे नाराज सिपाहियों ने गालीगलौज शुरू कर दी और एक ने थप्पड़ मार दिया। सिपाही बाइक से उतरने लगा, तो वह लोडर लेकर वहां से चला गया। रुक जाता तो सिपाही उसे और पीटते। सिपाहियों ने पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन वीडियो बनाता देखकर लौट गए। दीपक सिंह का कहना है कि सिपाहियों का नाम अमित कुमार और अंकित राघव है। दोनों सीसामऊ थाने में तैनात हैं। एसीपी सीसामऊ संतोष कुमार ओझा ने बताया कि जरीब चौकी चौराहे पर जाम लगाने की सूचना पर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए विपरीत दिशा से जा रहे थे। फिलहाल वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सिपाहियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

BB India News • ताज़ा खबर
ताज़ा ख़बरें16 Sep

तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र गुप्ता को बाहर निकालने के लिए ग्रामीण एकजुट

जमानिया (गाज़ीपुर) ब्लॉक में करजही पंचायत भवन में पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
‘अगले स्टेशन पर उतर जाना’, वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने दिल जीत लिया
ताज़ा ख़बरें16 Sep

‘अगले स्टेशन पर उतर जाना’, वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने दिल जीत लिया

'अगले स्टेशन पर उतर जाना', वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हूतियों ने मार गिराया F-15 लड़ाकू विमान! ईरान ने सऊदी अरब के खिलाफ चारों तरफ से कसा शिकंजा
ताज़ा ख़बरें16 Sep

हूतियों ने मार गिराया F-15 लड़ाकू विमान! ईरान ने सऊदी अरब के खिलाफ चारों तरफ से कसा शिकंजा

हूतियों ने मार गिराया F-15 लड़ाकू विमान! ईरान ने सऊदी अरब के खिलाफ चारों तरफ से कसा शिकंजा…

पूरी खबर पढ़ें →
दो हज़ार रुपये से अधिक की इस यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए आम लोगों पर क्या होगा असर
ताज़ा ख़बरें16 Sep

दो हज़ार रुपये से अधिक की इस यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए आम लोगों पर क्या होगा असर

दो हज़ार रुपये से अधिक की इस यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए आम लोगों पर क्या होगा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!