Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

पथ संचलन के द्वारा प्रेम सद्भाव का दिया संदेश

पथ संचलन के द्वारा प्रेम सद्भाव का दिया संदेश ।

सगरासुंदरपुर। स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत द्वारा 15 दिवसीय संवर्ग प्रशिक्षण बाबू संत बक्श सिंह महाविद्यालय संडवा दुबान साहबगंज में 5 जून से 21 जून तक आयोजित किया जा रहा है जिसमे बृहस्पतिवार को पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ और प्रशिक्षण वर्ग के प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया । पथ संचलन की शुरुआत ध्वज प्रणाम से किया गया उसके बाद पथ संचलन कॉलेज प्रांगण से निकली तथा ग्राम सभा के आधा दर्जन से अधिक पुरवो से होते हुए साहबगंज बाजार पहुंचकर वापसी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंची । पथ संचलन मे ब्लाक प्रमुख प्रेमलता सिंह ने अपने साथ महिलाओं को लेकर पथ संचलन के प्रशिक्षार्थियों पर पुष्प बरसाए तथा देशभक्ति की टोलियो ने भी जगह-जगह पुष्प वर्षा स्वागत सम्मान किया संघ के काशी क्षेत्र के प्रांत प्रचारक रामचंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण व्यक्ति के दवारा प्रशिक्षाथियो मे शारीरिक विकास, मानसिक विकास, बौद्धिक तथा सामाजिक विकास होता है इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में काशी प्रांत के 27 जनपद ( 13 शासकीय जिले) के 350 प्रसाद प्रशिक्षार्थी के साथ लगभग 150 से अधिक सहयोगी के रूप में प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित है प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी व्यवस्था विद्यालय के डायरेक्टर भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख डॉ राकेश सिंह ने किया स्वागत प्रशांत सिंह,शिवम सिंह ने किया इस अवसर पर अंग राज सिंह प्रांत संघ चालक डॉ राकेश सिंह शाह प्रांत कार्यवाहक रामचंद्र पुराण प्रचारक रमेश अजय विभाग प्रचारक हरीश सत्येन्द्र शुक्ल अनूप त्रिपाठी मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!