ताज़ा ख़बरें

पर्यावरण बचाने के लिए सक्रिय है संस्था बि.आर. फाऊंडेशन,आम लोगों में वितरीत किए पौधे व सकोरे,

नीमच।प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दे रखा है हमें भी प्रकृति के लिए कुछ करना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बि.आर. फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए संस्था द्वारा अभियान चलाया जा रहा अभियान है ।। इसी के तहत आज नीमच जिले में आम लोगों को पौधे एवं सकोरे वितरण किए।। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौराहा पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र मालवीय द्वारा हरि झंडी दिखाकर की गई।। तत्पश्चात संस्था द्वारा पश्चात शहर के मुख्य मार्गो सरकारी कार्यालय पर सकाेरे वितरित किए।। इसी कड़ी में संस्था द्वारा जावद नगर में भी शासकीय कार्यालय में कर्मचारियों को सकाेरे वितरित किए गए।संस्था निरंतर कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।। संस्था प्रतिवर्ष बेजुबान पशु पक्षियों के लिए 21 हजार सकाेरे एवं 11हजार पौधे आम लोगों में वितरित करती हैं।। संस्था द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनी कार्य में योगदान दिया।। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर 5 वर्षों से कार्यरत है इस अवसर पर एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, नीमच कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, महिला थाना राखी सेंगर, संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश सचिव दीपक राठौर, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, ब्लड प्रभारी दिलीप चरेड, जिला अध्यक्ष साक्षी नागर, महासचिव आयुषी अरोरा,तह. अध्यक्ष सफलता मुजावदिया, सतीश नायक, साक्षी राव, स्नेह लता, दीपांशु झा, संजय अहिरवार, अरविंद दांगी, आरती पंवार आदि बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नेहा सुथार द्वारा दी गई।।।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!