ताज़ा ख़बरें

तालाब में कम पानी होने से मर रही मछलियां, नगर पालिका ने मछलियों को दिया जीवन दान ग्वालटोली तालाब से हरखियाखाल डेम में किया शिफ्ट

नीमच। शहर के वार्ड नं 9 में ग्वालटोली स्थित तालाब में इन दिनों गर्मी के चलते पानी सूख रहा है। जिससे पानी कम हो गया है। और अब मछलिया मरने लगी है। ऐसे में क्षेत्रिय पार्षद की पहल पर नगर पालिका ने मछलियों की जान बचाने के लिए उन्हें अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का एक नवाचार करने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत रविवार को नगर पालिका टीम के द्वारा मछलियों को सुरक्षित तरीके से तालाब से निकाल कर हरकीयाखाल डैम के लिए रवाना किया गया। मामले पर पार्षद हरगोविंद दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मछलियों की कम पानी की वजह से मौत हो रही थी। इस सम्बंध मे नीमच नगर पालिका सीएमओ रश्मि श्रीवास्तव को अवगत करवाया था। जिस पर आज नगर पालिका की टीम द्वारा ग्वालटोली तालाब पर पहुंच कर तालाब से मछलियों को निकाल कर पानी की टंकी ड्रम के माध्यम से उन्हें हरखियाखाल डेम पर छोड़ने ले जा रही है। जिससे मछलियों को जीवन दान मिल रहा है।अल्प वर्षा से ग्वालटोली तालाब में पानी की कमी है।आज से अभियान की शुरुवात की गई है। 4 से 5 दिन में सभी मछलियों को डेम पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!