सिद्धार्थनगर 

महिला थाना द्वारा दो परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराकर बिखरने से बचाया

परामर्श केंद्र/नई-किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम ) के तहत दो परिवारों को बचाया गया

सिद्धार्थनगर. महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम ) का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई । जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 02 परिवार को बिखरने से बचाया गया तथा शेष 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है । 02 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष शाइस्ता खान, उ0नि0 सुरेश प्रसाद, महिला मु0आ0 सविता सिंह, सत्या त्रिपाठी, म0आ0 नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निस्तारित पत्रावली में अनीता पत्नी सूरज निवासी खरगवार थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर एवं गीता पत्नी रामकेश निवासी बभनी खुर्द थाना व जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!