ताज़ा ख़बरेंसागर

बीना आये सीएम मोहन यादव का पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे ने प्रभु श्रीराम की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया

सागर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बीना और मालथौन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया

सागर। भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन में चुनावी सभाएं करने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बुधवार को सागर लोकसभा क्षेत्र के बीना व मालथौन पहुंचे। बीना में दोपहर करीब 12 बजे हेलीपेड पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद सीएम ने महावीर चौक पर चुनावी सभा को संबोधित किया। बीना से करीब 2 बजे सीएम मालथौन पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम ने सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, वहीं उन्होंने 5 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि डालने की बात कही।
बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी डा.लता वानखेड़े ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। 2014 के पहले का भारत और 2014 के बाद का भारत बदला हुआ नजर आता है। प्रधानमंत्री ने परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म करके विकासवाद की राजनीति को प्रतिष्ठित करने का काम किया है।
सागर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस की नीतियों को जमकर कोसते हुए जम्मू काश्मीर के पीड़ितों का दर्द बया किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में 30 हजार महिलाओं के मंगल सूत्र तोड़ने का पाप किया। इसके अलावा पप्पू शब्द का उपयोग करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। कांग्रेस के संविधान संशोधन के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो यह बात कर रहे हैं, उन्होंने 100 बार से ज्यादा संविधान में संशोधन किया है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने करीब 23 मिनट तक लोगों को संबोधित किया।
5 मई को आएगी लाडली बहनों की राशि : मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि 5 मई को लाडली बहनों की राशि खाते में आएगी। कांग्रेस वाले कहते हैं कि राशि नहीं आएगी, लेकिन हम लोग तो राशि देते रहेंगे, लाडली बहनों के लिए राशि की कमी नहीं है यह भाजपा की सरकार है।
हर गांव तक पहुंचेगा पानी : स्थानीय नेताओं की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे सुनने में आया है कि बीना नदी का पानी कुछ गांवों तक नहीं पहुंच रहा है। इन गांवों की संख्या करीब 40 बताई गई है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि अगर सौ गांव भी हुए तो हर गांव तक पानी पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी। इसके अलावा स्थानीय जनता के हित से जुड़ी जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!