ताज़ा ख़बरेंसागर

झूलेलाल जयंती की धूम, सिंधी समाज ने निकाली रैली, पं. यशोवर्धन चौबे हुए शामिल

खुरई। शहर में झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ जंयती मनाई। सुबह से ही सिंधी कालोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में धार्मिक आयोजन और पूजापाठ प्रारंभ हो गया था। लोगों ने सुबह से बाहन रैली निकाली, दोपहर में भंडारा (लंगर) का आयोजन किया गया। शाम को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा झूलेलाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर, परसा चौराहा, झंडा चौक, महाकाली मंदिर, किला गेट से होते हुए पुनः झूलेलाल धर्मशाला पहुंच समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक के बेटे यशोवर्धन चौबे (कपि) भैया ने झूलेलाल जयंती के पावन पर्व पर सिंधी धर्मशाला पहुँचकर माथा टेका व कीर्तन में शामिल हुए। इस मौके पर पूरे सिंधु समाज को झूलेलाल जंयती की शुभकामनाएं दीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!