ताज़ा ख़बरेंसागर

पूर्व विधायक पारुल साहू का कांग्रेस से इस्तीफा

सागर। जिले की सुरखी सीट से विधायक रही पारुल साहू ने कांग्रेस छोड़ दी है। इन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक लाईन का पत्र लिखा । जिसमे उन्होंने लिखा कि में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। प्रसिद्ध आबकारी व्यापारी और पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी पारुल साहू ने 2013 में सागर जिले की सुरखी विधानसभा से बीजेपी के टिकिट पर चुनाव लडा था। कद्दावर नेता और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को 141 वोटो से हराया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक होते हुए भाजपा ने टिकट काट दिया था। जिसके बाद उन्होंने उपचुनाव में बीजेपी छोड़ दी थी और मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ चुनाव लडा। इस चुनाव में करीब 40 हजार वोटो से पारुल चुनाव हार गई थी। उपचुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उन्हें 2023 में मौका नहीं दिया, इसी कारण उनकी नाराजगी बनीं थीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!