ताज़ा ख़बरें

हाड़ी पिपलिया के समीप सड़क हादसा,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,वकील हुआ गंभीर घायल , 108 ने पहुँचाया अस्पताल, एक हाथ फेक्चर, किया नीमच रेफर

 

मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हाड़ी पिपलिया में बुधवार की देर शाम 7:00 बजे करीब एक सड़क हादसा हुआ जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार 30 वर्षीय व्यक्ति वकील पिता बाबूलाल बंजारा निवासी जूना मालाहेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना में गंभीर घायल व्यक्ति को थाना 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया जहां पर घायल व्यक्ति का उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया ।बताया जा रहा हे की  मनासा से अपने घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया ।घटना में उक्त व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आई साथ ही एक हाथ फैक्चर हो गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!