BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

चोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार, सुहवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

07 Nov 2026, 11:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार, सुहवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

चोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार, सुहवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम गौरा में हुई बिजली की मोटर चोरी के मामले में दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार 7 नवंबर को उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौरा गांव में हुई मोटर चोरी की घटना में शामिल दो युवक चोरी की मोटर को मोटरसाइकिल पर लादकर बेचने के लिए रेवतीपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई बिजली की मोटर बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास सिंह यादव (20) पुत्र रामदुलार सिंह यादव तथा जितेंद्र सिंह यादव (19) पुत्र मधुबन यादव, निवासी ग्राम गौरा, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सुहवल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur09 Nov

गाजीपुर की जनता के लिए बड़ी सौगात, देव डायग्नोस्टिक सेंटर में 20 नवंबर को लगेगा मेगा जांच शिविर, मात्र 10 रुपये में होंगी सभी जांच

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर की जनता के लिए बड़ी सौगात,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur07 Nov

ब्रेजा कार से गांजे की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 6 किलो से अधिक गांजा बरामद

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ब्रेजा कार से गांजे की तस्करी कर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur07 Nov

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ को मिली प्रदेश की कमान, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी बने

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में अजीत…

पूरी खबर पढ़ें →
Sambalpur07 Nov

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ରେ ଯେତିକି ପର୍ବ ପର୍ବାଣୀ ହେଉଛି ସେତିକି ନିଶାଖୋର ମାନଙ୍କ ଆଡ୍ଡା ଓ ଚୋରି ପ୍ରତି ସୁବିଧା ସୁଯୋଗ ମିଳୁଛି।

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଗୁରୁ ପଡ଼ା ଗଳି ମଝିରେ ଏକ ପରିବାରହୀନ ଭଙ୍ଗା ଘର ଭିତରେ ନିଶାଖୋର ମାନଙ୍କ ଆଡ୍ଡା ସ୍ଥଳ ପାଲଟିଛି ଏବଂ ଘର…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur07 Nov

एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल, बरुइन धूम धाम से मना दीपावली का पर्व

विकास सिंह ज़मानिया,(गाज़ीपुर ) आज 7 नवंबर 2026 दिन शनिवार को एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल, बरुइन ज़मानिया में दीपावली…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur07 Nov

दीपावली पर खानपान में बरतें सावधानी, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें : डॉ. स्वतंत्र देव सिंह

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 दीपावली पर खानपान में बरतें सावधानी, ठंड…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!