Ghazipur
2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे सपाई, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर गोपाल सिंह यादव ने दिए निर्देश
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे सपाई, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर गोपाल सिंह यादव ने दिए निर्देश
जिला कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती, किसानों की समस्याओं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी जिला कमेटी की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पार्टी के समर्पित नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मेहनत, संघर्ष तथा एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, नौजवानों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाली है। इसी एकजुटता और समर्पण के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए अभी से जुटना होगा।
उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआर) का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), सेक्टर एवं जोनल प्रभारी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूचियों की गंभीरता से जांच करें। पात्र मतदाताओं के छूटे हुए नाम जुड़वाने, अपात्र एवं फर्जी नामों को नियमानुसार हटवाने तथा नाम-पते में त्रुटियों को संशोधित कराने की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने जिला, विधानसभा, ब्लॉक, नगर और सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से इस अभियान में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
प्रदेश की राजनीतिक एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए गोपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों तथा नौजवानों की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं। आम जनता की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की उदासीनता चिंताजनक है। सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर जनता को सुरक्षा, न्याय और बेहतर प्रशासन उपलब्ध कराना चाहिए।
बैठक में हाल के दिनों में हुई चक्रवाती वर्षा और प्रतिकूल मौसम के कारण जनपद में धान की फसल को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई गई। जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से प्रभावित गांवों में निष्पक्ष सर्वेक्षण कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके।
बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ. ननकू यादव, निजामुद्दीन खान, अशोक बिंद, रविंद्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर, सर्वेश पाल, रामबचन यादव, संगीता गुप्ता, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, सुनील जितेन्द्र भारती, आजाद राय, राजेश यादव, आजाद कनौजिया, रमेश, जयराम भारती, रामधीरज शास्त्री, डॉ. समीर सिंह, रीता विश्वकर्मा, डॉ. सीमा यादव, कंचन रावत, सुषमा बिंद, मदन यादव, डॉ. संजय कनौजिया, धर्मचंद एडवोकेट, आत्मा यादव, वर्षा यादव, बलिराम, रामदास बनवासी, श्रीराम, रंजीत यादव, जयराम, राजेश गौड़ और पप्पू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 दीपावली पर खानपान में बरतें सावधानी, ठंड…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहारों को लेकर सैदपुर के बाजारों में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जनगणना-2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना,…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सातों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ब्रेजा कार से गांजे की तस्करी कर…
पूरी खबर पढ़ें →नई दिल्ली: आज छोटी दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष राजीव महेश्वरी…
पूरी खबर पढ़ें →