BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

दिव्यांग बच्चों के हुनर ने बिखेरे दीपावली के रंग, हस्तनिर्मित सामानों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

07 Nov 2026, 09:58 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिव्यांग बच्चों के हुनर ने बिखेरे दीपावली के रंग, हस्तनिर्मित सामानों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

दिव्यांग बच्चों के हुनर ने बिखेरे दीपावली के रंग, हस्तनिर्मित सामानों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सरजू पांडेय पार्क में लगा दीपावली मेला, सीआरओ सुनील कुमार त्रिवेदी ने किया उद्घाटन; बच्चों की प्रतिभा देख हुए प्रभावित

गाजीपुर। दीपावली के पावन अवसर पर समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वावधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र के दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क में किया गया। मेले में बच्चों की मेहनत, हुनर और रचनात्मकता से तैयार आकर्षक वस्तुओं ने लोगों का ध्यान खींचा। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से यह संदेश दिया कि अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआरओ सुनील कुमार त्रिवेदी ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए बच्चों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से जो वस्तुएं तैयार की हैं, वे पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इनका हुनर समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को इस योग्य बनाने में जुटे शिक्षकों और शिक्षिकाओं के प्रयासों की भी सराहना की तथा स्वयं सामानों की खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने भी स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान सुखवीर एग्रो एनर्जी, फतेहल्लाहपुर के एचआर हेमांक यादव अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बच्चों द्वारा बनाए गए स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

मेले में फूलों वाले दीपक, रंगीन दीपक, गुलदस्ते, टेडी बियर, स्टैंड दीपक, पूजा की थाली, पेंटिंग, चादर, तोरण द्वार, स्कार्फ, रुमाल, चम्मच से तैयार दीवार सजावट, मटका गुलदस्ता, मटका स्टैंड और शो लैंप सहित अनेक आकर्षक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समर्पण संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबी बनाने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच देने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से बच्चों के हुनर को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, रागिनी सिंह, सुमित्रा सिंह, राजेश कुमार, जालंधर, प्रभुनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मेले का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur07 Nov

पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक शुल्क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, 710 विद्यार्थियों ने राज्यपाल को भेजा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक शुल्क को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur07 Nov

जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और एसआईआर पर हुई चर्चा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन, DIG वैभव कृष्ण ने किया पैदल मार्च; व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को…

पूरी खबर पढ़ें →
Sambalpur05 Nov

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଲକ୍ଷ୍ମୀଟକୀଜ ଛକ ପୁରୁଣା ଗଭରମେନ୍ଟ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରେ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ପାଇଁ ଅଭିଯୋଗ।

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଲକ୍ଷ୍ମୀଟକୀଜ ଛକ ପୁରୁଣା ଗଭରମେନ୍ଟ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରେ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ଅଭାବରୁ ସମ୍ପୁର୍ଣ୍ଣ ଭାବରେ ଏହା ଏକ ନିଶାଖୋର ମାନଙ୍କ ଆଡ୍ଡା…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!