Ghazipur
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद में रु0 50 लाख से ऊपर के लागत की परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर 26 अक्टूबर 2026 – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद में रु0 50 लाख से ऊपर के लागत की परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक रविवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन/ प्रतिनिधि से परियोजनाओं के संबंध में भौतिक प्रगति की समीक्षा की तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने फूड हाउसिंग योजना के टेंडर प्रक्रिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मनिहारी, कारागार, कंपोजिट विद्यालय, जल जीवन मिशन ग्रामीण अंतर्गत पेयजल कनेक्शन, सड़क निर्माण/मरम्मत, नगर पंचायत सैदपुर में पेयजल पुनर्गठन, सेतु निर्माण निगम अंतर्गत ब्रिज निर्माण, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज इत्यादि के संदर्भ में जांचकर्ता अधिकारियों से भौतिक प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गो संरक्षण केंद्र मरदह में शीघ्र विद्युत कनेक्शन हेतु एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के सत्यापन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, विभिन्न…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव जी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 *सराहनीय कार्य जनपद गाजीपुर* (दिनांकः 25.10.2026) *क्रेक…
पूरी खबर पढ़ें →
मुहम्मदाबाद ( गाजीपुर ) थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
*विकास कुमार सिंह* (७४९९४०६७८९) जमानियां ( ग़ाज़ीपुर ) में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अपने संगठन के विस्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 25 अक्टूबर आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…
पूरी खबर पढ़ें →