BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
North West

दिल्ली गेम्स: कोच तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में सुनीता सिसोदिया ने जीता स्वर्ण पदक, सर्वोदय कन्या विद्यालय का नाम किया रोशन

15 Oct 2026, 02:07 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिल्ली गेम्स: कोच तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में सुनीता सिसोदिया ने जीता स्वर्ण पदक, सर्वोदय कन्या विद्यालय का नाम किया रोशन - NORTH WEST, दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली गेम्स में अंडर-19 वर्ग के अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सुनीता सिसोदिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया है। सुनीता सिसोदिया (पुत्री श्री धन सिंह) सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्रा हैं।

उन्होंने यह ऐतिहासिक जीत अपने कोच और T.M.A.I के मुख्य प्रशिक्षक तेजवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन और कड़ी ट्रेनिंग के बदौलत हासिल की है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर वर्ल्ड सेंकोकाई कराटे ऑर्गनाइजेशन के दिल्ली अध्यक्ष शीहान स्टीफन ने सुनीता को बधाई देते हुए कहा, "कोच तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में सुनीता की यह जीत बेहद शानदार है।

दिल्ली गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है।"
सुनीता की इस स्वर्णिम सफलता पर कोच तेजवीर सिंह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और परिजनों ने भी सुनीता को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई दी है और खुशी का इजहार किया है।

News Reporting Stephen

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जंतर-मंतर पर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा
जंतर-मंतर पर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा
सुधीर मार्शल आर्ट्स एकेडमी का बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट संपन्न: नन्हे कराटे खिलाड़ियों ने दिखाए कौशल, मुख्य अतिथियों ने बांटे पुरस्कार सुधीर मार्शल आर्ट्स एकेडमी का बेल्ट ग्रेडिंग टेस्
रॉयल टाइगर एमएमए एंड फिटनेस एकेडमी के मार्शल आर्ट्स स्टूडेंट्स ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में दिखाया दमखम, उत्तीर्ण होकर बढ़ाया मान
New Delhi13 Oct

रॉयल टाइगर एमएमए एंड फिटनेस एकेडमी के मार्शल आर्ट्स स्टूडेंट्स ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में दिखाया दमखम, उत्तीर्ण होकर बढ़ाया मान

नई दिल्ली, Date 11/10/2026 लोक विहार (पीतमपुरा): दिल्ली के लोक विहार, पीतमपुरा स्थित रॉयल टाइगर एमएमए एंड फिटनेस…

पूरी खबर पढ़ें →
बीमारी को दी मात, अब कंबोडिया में गूंजेगा नाम; नोएडा की बेटी ने पक्का किया एशियन चैंपियनशिप का टिकट
New Delhi10 Oct

बीमारी को दी मात, अब कंबोडिया में गूंजेगा नाम; नोएडा की बेटी ने पक्का किया एशियन चैंपियनशिप का टिकट

स्टीफन दिल्ली नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (भंगेल) की रहने वाली 21 वर्षीय कशिश त्यागी ने किकबॉक्सिंग के…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मद अकबर की यह प्रेरणादायक कहानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक छोटे से कस्बे जलालाबाद से शुरू होकर सीधे चीन के ऐतिहासिक शाओलीन टेंपल तक पहुंचती है
error: Content is protected !!