संवादाता यूनुस अंसारी
बरेली ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली दौरे पर रहे।
पुलिस लाइन मैदान में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में उन्होंने बरेली जोन के नौ जिलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों के मानदेय और सुविधाओं को लेकर बड़े ऐलान भी किए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजकर बीस मिनट पर हेलिकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों के योगदान और उनकी जिम्मेदारियों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्कर्ष कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से राजवीर सिंह (फतेहगंज, बरेली), कुंवर पाल सिंह (सिरौली), राम राठौड़ (बहेड़ी), राजेंद्र वाल्मीकि (पीलीभीत), कमलेश (शाहजहांपुर), कमलेश सिंह सैनी (मुरादाबाद), राजेश सैनी (बिजनौर), अनिल वाल्मीकि (संभल),
ध्यान सिंह चौहान (रामपुर) समेत दर्जनों ग्राम प्रहरी शामिल रहे। सीएम योगी ने उन्हें ,साफा, गिफ्ट कर और प्रशस्ति पत्र भी दिया 'सीएम बोले यूपी बदल चुका है, ग्राम प्रहरी गांव का सीसीटीवी है समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले त्योहार आते ही उपद्रव शुरू हो जाता था, लेकिन आज यूपी बदल चुका है। हर गांव में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित हो रही हैं और त्योहार शांतिपूर्ण मनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा शहर में जो भूमिका सीसीटीवी की होती है, गांव में वही भूमिका ग्राम प्रहरी की है। यदि ग्राम प्रहरी सजग है तो गांव में तिनका भी नहीं हिल सकता। ग्राम प्रहरी गांव की आंख और कान है। मानदेय और बीमा को लेकर बड़े ऐलान किए
सीएम योगी ने कहा कि 2017 में ग्राम प्रहरियों को मात्र 1500 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे 2019 में बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया। अब सरकार इसे और बढ़ाने जा रही है। साथ ही 68,000 ग्राम प्रहरियों और उनके परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिया कि जिलों में खाली पड़े ग्राम प्रहरी के पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए। पीडीए को लेकर सपा पर निशाना कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने सपा के पीडीए
फॉर्मूले पर तंज कसते हुए कहा पी मतलब 2017 में पहली बार भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी, डी का मतलब दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी और ए का मतलब अगली बार 2027 में भी भाजपा की सरकार बनेगी। शिक्षकों से संवाद कार्यक्रम
पुलिस लाइन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का बरेली क्लब मैदान में शिक्षकों की जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम रहा, जहां उन्होंने शिक्षक एमएलसी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में शिक्षकों से संवाद किया। सुरक्षा में 2100 जवान, 5 कंपनी पीएसी तैनात
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थलों पर करीब 2100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिसमें 10 एएसपी, 20 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 180 उपनिरीक्षक, 1500 कांस्टेबल, 200 महिला कांस्टेबल शामिल रहे। यातायात के लिए 5 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 22 टीएसआई और 120 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा 55 कंप कंपनी पीएसी भी लगाई गई। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायकगण समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।